फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who stole a girl by making her father drink alcohol at Ghaziabad railway station arrested

शराब पिलाकर बनाया शिकार: अनजान शख्स ने पिता को नशे में धुत कर चुराई बेटी, फिर ढूंढने लगा ग्राहक; ऐसे धरा गया

Wed, 18 Dec 2024 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक अनजान व्यक्ति ने पिता को शराब पिलाकर उसकी चार साल की बच्ची को चुरा लिया। इसके बाद जीआरपी की टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
accused who stole a girl by making her father drink alcohol at Ghaziabad railway station arrested
परिजनों को सौंपी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 दिसंबर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से पिता को शराब पिलाकर उनकी चार माह की बच्ची को चोरी करने के मामले का जीआरपी की टीम ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीलीभीत के घुनगचाई कसगंजा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्ची को बेचने के लिए चोरी किया था।

विज्ञापन


जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि 10 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर के लवकुश नगर निवासी दीपक कुमार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आगरा जाने के लिए पहुंचे थे, तभी उनको एक अनजान युवक मिला, जिसने उनको शराब पिलाकर उनकी चार माह की बच्ची को चोरी कर लिया था। जीआरपी की 10 टीम इस पर काम कर रही थी, जब घटना हुई उस वक्त आरोपी के पास जो नंबर था, उसकी जांच की गई तो पता चला कि सोनीपत में भी ट्रेन में एक यात्री को शराब पिलाकर उनका मोबाइल चोरी कर लाया था। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल के स्टेशनों पर पुलिस की टीम में तैनात की गई, तब पता चला कि एक संदिग्ध जो करनाल में रात में रेन बसेरे में रुका था। उसने वहां अपना आधार कार्ड जमा किया था। आधार कार्ड के आधार पर ही पुलिस की टीम पीलीभीत पहुंची और विकास कुमार को उसकी बहन की ससुराल से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बच्ची को अपनी बहन को यह कहकर दिया था कि उसको वह स्टेशन पर लावारिस मिली है। इसके बाद वह ग्राहक तलाशने में जुटा था, लेकिन उसको कोई ग्राहक बच्ची को खरीदने के लिए नहीं मिला था। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। आरोपी तक पहुंचनेके लिए पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 2000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली, तब जाकर इस मामले में कामयाबी मिली।


छानबीन में पता चला है कि आरोपी पहले भी यात्रियों को इसी तरह नशे की हालत में करके उनका मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर चुका है। जीआरपी गाजियाबाद की टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस मौके पर जीआरपी सीओ सुदेश गुप्तानिरीक्षक अनुज मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, बच्ची के मिलने पर मां और उसके पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने भी जीआरपी के इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed