मां का हत्यारा बोला: पिता की मौत के बाद वह किसी से लगातार फोन पर करती थी बात, बर्दाश्त न हुआ तो दी खौफनाक मौत
मां की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान प्रवेश (20) के रूप में हुई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी बेटा अपनी मां के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी पुलिस न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लेगी ताकि अन्य जानकारियां मिल सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के गांव गढ़ी में चाकू घोंपकर मां सोना देवी उर्फ मुकेश की हत्या करने के मामले में सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गुरुवार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रवेश (20) के रूप में हुई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी बेटा अपनी मां के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी पुलिस न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लेगी ताकि अन्य जानकारियां मिल सकें।
बीते बुधवार को सेक्टर-93 पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी में एक कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान बाहर से बंद था। पुलिस ताला तोड़कर मकान में गई तो एक महिला का शव मिला। मृतका के भाई ने शव की पहचान सोना देवी के रूप में की थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि घटना के बाद से ही सोना देवी का बेटा प्रवेश फरार है। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो उसकी लोकेशन रोहतक मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को रोहतक भेजा गया। टीम ने वहां आरोपी को धर दबोचा।
गुरुग्राम लाकर आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से ही मां किसी से फोन पर लगातार बात करती थी। इसको लेकर बेटे को मां के चरित्र पर शक होने लगा था। इसकी के चलते बेटे ने मां को चाकू से गोदने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा मां के शव को घर में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।