फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused wanted in high-profile murder and bonded labor case arrested in Hodal; UP Station House Officer suspended for failing to provide information.

Delhi NCR News: चर्चित हत्या व बंधुआ मजदूरी में फरार आरोपी होडल में पकड़ा, यूपी में जानकारी न देने पर थाना प्रभारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के लिए उपयोगी
विज्ञापन


30 जून को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार हुआ था आरोपी अंकित बालियान

मुजफ्फरनगर पुलिस को समय पर सूचना नहीं देने पर एसपी ने की कार्रवाई
नौ महीने से भागा हुआ था आरोपी, तब से यूपी पुलिस को थी तलाश


संवाद न्यूज एजेंसी



होडल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी और एक मजदूर की हत्या के चर्चित मामले में करीब नौ महीने से फरार चल रहे आरोपी अंकित बालियान की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस में प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। आरोपी को 30 जून को होडल थाना पुलिस ने गौढ़ोता चौक के पास अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसके यूपी के चर्चित मामले में वांछित होने की पुष्टि होने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समय पर समन्वय नहीं करने को गंभीर मानते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने होडल थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

कई मजदूरों को बंधक बनाने का लगा था आरोप


जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मांडी स्थित एक दोना-पत्तल फैक्टरी में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई मजदूरों को कथित बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया था। इसी कार्रवाई के दौरान नेपाल निवासी अर्जुन का शव फैक्टरी से बरामद हुआ था। इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने फैक्टरी मालिक प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर शिवा और रबित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, फैक्टरी मालिक का बेटा अंकित बालियान भी इस मामले में नामजद था और उस पर मजदूरों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं, लेकिन वह फरार चल रहा था। 30 जून को होडल थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ गौढ़ोता चौक के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान उसकी पहचान अंकित बालियान के रूप में हुई। इसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन सूचना देने में हुई कथित देरी और समन्वय की कमी को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पलवल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद एसपी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




होडल थाना पुलिस ने आरोपी अंकित बालियान को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय में कमी की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - नीतिश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article