फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of killing girlfriend's mother arrested

प्रेमिका की मां का हत्यारोपी पकड़ा: पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से आया था अंकित, इंस्टा वीडियो से खुलासा

Sun, 09 Jul 2023 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

पुलिस को इंस्टाग्राम पर आरोपी का एक वीडियो भी मिला। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसका कहना था कि प्रेमिका ने उससे बहुत गलत किया। वीडियो में आरोपी खुद भी आत्महत्या की बात कर रहा था।

विज्ञापन
Accused of killing girlfriend's mother arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय रोहिल्ला में प्रेमिका की मां पूनम (55) की घर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित कौशिक (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, मृतका के घर की चाबी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि प्रेमिका और परिवार को खत्म करने की नियत से आरोपी आया था। वारदात के समय पूनम की घर पर मौजूद थी। उसने फोन कर गर्लफ्रेंड को घर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद आरोपी मां की हत्या कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 5 जुलाई को शास्त्री नगर में हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को वहां पर महिला केशव के अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। जांच में पुलिस को पता चला कि पूनम की बेटी के प्रेमी अंकित ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, अंकित और पूनम की बेटी 12 अप्रैल 2023 को एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद से लगातार आरोपी परिवार को धमका रहा था। इस बीच पुलिस को इंस्टाग्राम पर आरोपी का एक वीडियो भी मिला। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसका कहना था कि प्रेमिका ने उससे बहुत गलत किया। वीडियो में आरोपी खुद भी आत्महत्या की बात कर रहा था। इस दौरान इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी, रॉबिन त्यागी व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि आरोपी नोएडा के गांव बहलोलपुर के पास पर्थला गोलचक्कर के पास आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन परिवार व प्रेमिका ने दूर रहने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदला लेने के लिए उसने मोहित से पिस्टल व 20 गोलियां खरीद लीं और पूनम के घर पहुंच गया। पूनम घर में अकेली थी, उसने दबाव बनाया कि वह बेटी को घर बुलाए, लेकिन बेटी ने घर आने से मना कर दिया। बाद में आरोपी पूनम के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। इस दौरान वह देहरादून और हरिद्वार में छिपा रहा। नोएडा आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया।

होटल के बाहर युवती पर सर्जिकल  ब्लेड से हमला करने वाला गिरफ्तार
द्वारका सेक्टर 13 स्थित एक होटल के बाहर युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी मोहन गार्डन निवासी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गंगाराम अस्पताल में काम करता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल के बाहर कार में बैठी युवती से दरवाजा बंद करने को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। 

इस दौरान आरोपी ने आवेश में आकर युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल और कार बरामद कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से गुलाबी बाग थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई की रात द्वारका नार्थ थाना पुलिस को सेक्टर -13 द्वारका में एक होटल के पास एक युवती के गर्दन पर ब्लेड से हमला करने की जानकारी मिली थी। 26 वर्षीय युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कुछ ही घंटों में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

छानबीन में पुलिस को मौके पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखी। कार और फोन के लोकेशन के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद उसे सर गंगा राम अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2-3 जुलाई की रात अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-13 स्थित होटल में रुका था। 3 जुलाई की दोपहर को होटल से चेकआउट कर लिया। उसे होटल और होटल का परिवेश पसंद आया और शाम को अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने के बाद फिर से होटल के पास पहुंच गया। वहां आरोपी ने एक युवती को कार का दरवाजा खोलकर बैठे हुए देखा। युवती को कार का दरवाजा बंद करने के लिए कहा तो उससे बहस हो गई। जिसके बाद उसने सर्जिकल ब्लेड निकालकर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed