फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of double murder in Najafgarh salon still absconding

Nazafgarh Firing: सैलून में हत्या की साजिश का सच, कभी दोस्त हुआ करते थे हत्यारे; ये गलती ले आई रिश्ते में नफरत

Sat, 10 Feb 2024 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

Nazafgarh Firing: पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजीव व आशीष दोस्त थे। 2021 में हत्या के एक मामले में आशीष को जेल जाना पड़ा। जेल में रहने के दौरान संजीव उससे एक बार भी मिलने के लिए नहीं गया। जेल से बाहर निकलने के बाद आशीष का इस बात को लेकर संजीव से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Accused of double murder in Najafgarh salon still absconding
नजफगढ़ में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में मिलने के लिए नहीं आने और इसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के विवाद में नजफगढ़ में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को सैलून में बदमाशों ने घुसकर आशीष और सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों की पहचान संजीव और हर्ष उर्फ चिंटू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Accused of double murder in Najafgarh salon still absconding
नजफगढ़ में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजीव व आशीष दोस्त थे। 2021 में हत्या के एक मामले में आशीष को जेल जाना पड़ा। जेल में रहने के दौरान संजीव उससे एक बार भी मिलने के लिए नहीं गया। जेल से बाहर निकलने के बाद आशीष का इस बात को लेकर संजीव से झगड़ा हो गया। परिचितों ने विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों में रंजिश बरकरार रही। बताया जा रहा है कि हाल में ही इसी बात को लेकर आशीष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसका बदला लेने के लिए संजीव ने हर्ष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Accused of double murder in Najafgarh salon still absconding
सैलून में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हर्ष अलीपुर का रहने वाला है और तिहाड़ में बंद गोगी गैंग के बदमाश योगेश उर्फ टूंडा का रिश्तेदार है, इसलिए आशंका है कि हत्या के पीछे गैंग का भी हाथ है। आशीष पर हत्या समेत दो आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।

विज्ञापन

Accused of double murder in Najafgarh salon still absconding
नजफगढ़ में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला
नांगली सकरावती निवासी सोनू और आशीष शुक्रवार दोपहर नजफगढ़ के इंदिरा पार्क स्थित सैलून में गए थे। सैलून में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आशीष को चार व सोनू के सिर में एक गोली मारी गई। सोनू किश्ये पर मकान दिलाने का काम करता था, जबकि आशीष कोई काम नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed