फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of culpable homicide arrested after a year

Delhi NCR News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
-पुरानी रंजिश में दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था, बाद में पीड़ित की हो गई थी मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोती नगर निवासी तनवीर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पहले पकड़ चुकी है जबकि तनवीर गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल 20 अप्रैल को पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पता चला कि कुछ युवकों ने उस पर पुरानी रंजिश में हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद मुख्य आरोपी आनंद पर्वत निवासी सुंदर लाल और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी तनवीर भागा हुआ है। 14 जून को पुलिस ने एक सूचना पर उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तनवीर पर पहले से मोती नगर थाने में लूटपाट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed