फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in jail even after bail. Know Why

जमानत मिलने के बाद भी मिली हुई है जेल

Mon, 07 Sep 2015 02:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
Accused in jail even after bail. Know Why

मारपीट के एक मामले में जमानत मिलने के बाद भी आरोपी को जेल से आजादी नहीं मिली है। ऐसे में एक आरोपी पिछले तीन दिनों से जेल की हवा खा रहा है।

विज्ञापन


मामले में सुनवाई के दौरान जेल अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि जेल प्रबंधन से अनजाने में जमानत से संबंधित दस्तावेज गुम हो गए हैं।

जिस कारण आरोपी मोनू को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सका। ऐसे में कड़कड़डूमा अदालत की महानगर दंडाधिकारी मयूरी सिंह ने जमानत के नए दस्तावेज तैयार करा जेल अधीक्षक महेंद्र प्रसाद को सौंपने को कहा।

विज्ञापन

जेल प्रबंधन के लिए क्या है सजा?

Accused in jail even after bail. Know Why

इसके साथ ही जेल अधीक्षक को दोषी जेल प्रबंधन के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिवक्ता आरके चौधरी ने बताया कि इससे पहले 1 सितंबर को कड़कड़डूमा अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को जमानत पर रिहा किया था।

मगर दस्तावेज गुम होने के चलते तीन दिन से जेल में ही रहना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ज्वाला नगर निवासी 38 वर्षीय संजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त 2015 की रात करीब 11 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले अजय व सन्नी आपस में झगड़ रहे थे।

बेल के बावजूद जेल

Accused in jail even after bail. Know Why

आरोप है कि यहां सन्नी एक समाज विशेष को गाली दिए जाने पर संजय ने उसे समझाया जिसपर सन्नी उसे बाद में देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया।

कुछ ही देर बाद सन्नी उसके घर पर अपने साथियों पीयुष शर्मा मोनू एवं आशीष के साथ आया और अंदर घुसकर लाठी डंडों से संजय के सिर पर वार किया।

इस दौरान बीच बचाव करने आए पीड़ित के चचेरे भाई सुमित और पड़ोसी राहुल पर भी डंडे बरसाएए जिसकी शिकायत विवेक विहार थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed