पुलिस से बेखौफ दबंग: मारपीट की शिकायत की तो भाई को पीटा, चार दिन पहले ही आरोपियों पर कराई थी FIR
आरोप है कि पीड़ित के भाई ने पहले भी आरोपियों को पर मुकदमा दर्ज करा रखा है, जिसकी रंजिश में उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
पुलिस में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया तो भाई को रास्ते में घेर लिया। पीड़ित जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी घर में घुसकर गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि पीड़ित के भाई ने पहले भी आरोपियों को पर मुकदमा दर्ज करा रखा है, जिसकी रंजिश में उसके साथ मारपीट की गई है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी फतेह सिंह के अनुसार गांव अल्लीका निवासी सुभाष ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके भाई थान सिंह ने बीती 19 अप्रैल को गांव निवासी बलराम व कृष्ण के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी जिसकी रंजिश रखे हुए हैं। शनिवार को वह मंदिर से पूजा करके लौट रहा था, तभी रास्ते में मामचंद, उसके बेटे बलराम, कृष्ण व दो दिन अन्य ने उसे घेर लिया। वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ जमकर मारपीट की।
आरोपियों ने कहा कि आज तुझे मुकदमा दर्ज करने का मजा चखाते हैं। उसे शोर मचाया तो उसका बेटा गुरुदेव, आदेश व पड़ोसी मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।