फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused arrested who duped devotees of Guruji of Rs 9 crore in name of investing in Dubai

'गुरुजी के भक्तों' को झांसा: सत्संग में पीड़ितों से मिला, ऐशों आराम पर उड़ाया पैसा; 14 लोगों से 9 करोड़ की ठगी

Wed, 14 May 2025 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 May 2025 07:07 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी मोहित वाधवा उर्फ मोनू वाधवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी छतरपुर स्थित गुरुजी के सत्संग में जाता था। वहां उसने पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया था। 

विज्ञापन
accused arrested who duped devotees of Guruji of Rs 9 crore in  name of investing in Dubai
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

दिल्ली के छतरपुर वाले 'गुरुजी' के भक्तों से दुबई में निवेश के नाम पर 9 करोड़ की ठगी हो गई। आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिली तो टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित वाधवा उर्फ मोनू वाधवा (44) के रूप में हुई है। आरोपी ने ठगी की रकम से क्रिप्टो करेंसी खरीदरने के अलावा ऐशों आराम में रकम उड़ा दी।

विज्ञापन

सत्संग में आरोपी ने भक्तों को जाल में फंसाया
दरअसल आरोपी छतरपुर स्थित गुरुजी के सत्संग में जाता था। वहां भारी संख्या में गुरुजी के भक्त आते थे। वहां आरोपी ने गुरुजी के भक्तों को अपने जाल में फंसाया और दुबई में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात की। लोग इनके जाल में फंस गए। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दी थी शिकायत
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में गुरप्रीत कौर राय नामक एक महिला ने उनको एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह और उनके परिजन छतरपुर स्थित बड़े मंदिर में गुरुजी के सत्संग में जाते थे। यहां उनकी मुलाकात मोहित वाधवा व उसके सहयोगियों से हुई।

तीन साल में नौ करोड़ का निवेश
आरोपियों ने दुबई में चल रही कई परियोजनाओं का जिक्र कर उसमें निवेश करने के लिए कहा। निवेश पर अच्छा मुनाफा देने की बात की गई। कई लोग इनके जाल में फंस गए और सितंबर 2017 से सितंबर 2020 तक 9 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। पुलिस को चार परिवारों 14 लोगों की शिकायत मिलीं। पुलिस ने 27 जुलाई 2021 को मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहित
पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी के बैंक खातों की पड़ताल की तो उसमें रुपये ट्रांसफर होने के सबूत मिले। उसके आधार पर छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी 12वीं कक्षा पास है। उसके ऊंचे-ऊंचे ख्वाब हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed