फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in case of misdeed of girl in Faridabad

3 साल की बच्ची से हैवानियत: कबाड़ बिनने वाले ने पहले दिलाया बिस्किट, फिर की दरिंदगी, चिल्लाई तो बन गया जल्लाद

Thu, 13 Feb 2025 07:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

आरोपी ने पहले बच्ची को 5 रुपये दिए तो वह बिस्किट लेकर आई और फिर से वहीं खेलने लगी। इस बीच आरोपी ने पास की झाड़ियों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह जल्लाद बन गया।

विज्ञापन
Accused arrested in case of misdeed of girl in Faridabad
मासूम बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के डबुआ थाना एरिया में साढ़े 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 22 साल के जावेद उर्फ जाबिद को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पलवल के कलूका गांव का मूल निवासी है और अब धौज के कुरैशीपुर गांव में रहता है। टीम ने आरोपी को नेकपुर पुल कुरैशीपुर एरिया से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये कबाड़ा इकट्ठा करने का काम करता है। 10 फरवरी को भी ये डबुआ एरिया में कबाड़ा चुनने गया था। इस दौरान वहां पर बच्ची को अकेले खेलता देखा। इसने बच्ची को 5 रुपये दिए तो वो पास की दुकान से बिस्किट लेकर आई और फिर से वहीं पर खेलने लगी। आरोपी ने पास की झाड़ियों में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि बच्ची के शोर मचाने पर इसने उसका मुंह दबा दिया। जिससे बच्ची की नाक से खून निकलने लगा और वो बदहवास हो गई। आरोपी को लगा कि बच्ची मर गई है तो इसने पास के खेत में बने गड्ढे में बच्ची को फेंक दिया और वहां से भाग गया। ये मामला 10 फरवरी की शाम को सामने आया था। नंगला-गाजीपुर रोड पर कबाड़ गोदाम के पीछे खेतों की ओर सुनसान एरिया में 2-3 मजदूर शौच के लिए गए तो बच्ची को बदहवास व लहूलुहान हालत में देखा।

विज्ञापन

मजदूरों ने पास के लोगों को सूचना दी। मयंक नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया। लेकिन पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार को हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिवार से मुलाकात की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। जिसमें पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने एसीपी बड़खल के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी एसएचओ व अन्य की एसआईटी बनाई।

टीम ने आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू किया। एसआईटी के साथ ही डबुआ थाना व अपराध शाखा की टीमें भी मामले की जांच में जुटीं। फुटेज व गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद टीम ने अब आरोपी जावेद उर्फ जाबिद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed