फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for murder after 42 years

Delhi NCR News: 42 साल बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
-अपराध शाखा ने 1984 के हत्या के मामले में 65 साल के बुजुर्ग को उत्तर प्रदेश से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जनकपुरी इलाके में 42 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में फरार 65 वर्षीय नत्थू उर्फ नत्थूलाल को हरदोई उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसका साथी भभूति प्रसाद पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि नत्थू पुलिस को चकमा दे रहा था।
22 मई 1984 की रात विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क से पुलिस को अशोक कुमार सीतापुर, यूपी का शव मिला था, उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। जांच में पता चला कि अशोक ने भभूति प्रसाद की पत्नी पर गलत नजर डाली थी, जिसके बाद भभूति ने अपने साथी नत्थू के साथ मिलकर हत्या कर दी। भभूति को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नत्थू फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया उसने पूरी जिंदगी शादी नहीं की, ताकि कोई पारिवारिक रिकॉर्ड सामने न आए। वह अकेला रहा और यूपी की थोक सब्जी मंडियों में मजदूरी करता रहा। 2005 में फर्रुखाबाद में अपहरण के एक मामले में भी वह शामिल था। 17 अगस्त को पुलिस टीम ने गांव में एक संदिग्ध बुजुर्ग देखा और 18 अगस्त को उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed