फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for cheating of Rs 66 lakh on the pretext of huge profits on investment

Delhi NCR News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा, 66 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
- 25 लोगों से ठगे थे 66.35 लाख रुपये, पुलिस से बचने के लिए ढाबे पर बन गया रसोइया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने निवेश पर ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकुर ज्योति सैकिया को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 निवेशकों से करीब 66.35 लाख रुपये ठगने का आरोप है। अदालत उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने राजमुद्रा फ्यूचर निधि लिमिटेड के नाम पर लोगों को निवेश के बदले आकर्षक मासिक मुनाफा और नए सदस्य जोड़ने पर कमीशन का लालच दिया। उसके झांसे में आकर कई लोगों ने यूपीआई और नकद माध्यम से निवेश किया। ठगी की रकम आरोपी के निजी बैंक खाते में जमा कराई गई। शिकायत मिलने पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार नोटिस के बावजूद आरोपी जांच से बचता रहा। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह पहचान छिपाकर एक ढाबे में रसोइए का काम कर रहा था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजमुद्रा फ्यूचर निधि लिमिटेड में प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था और कथित तौर पर इस संगठित निवेश धोखाधड़ी का मुख्य सरगना था। उसने निवेशकों को लुभाने, विभिन्न स्थानों पर व्यक्तिगत बैठकें आयोजित करने में सक्रिय रूप से भाग लिया। उसने कंपनी के बजाए अपने खाते में लोगों से पैसे डलवाए। मामला दर्ज होने के बाद वह भाग गया। पुलिस आरोपी के आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed