फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused arrested after 21 years in the murder of CITU union president

Delhi News: सीटू यूनियन अध्यक्ष की हत्या में 21 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद भाग गया था बिहार

Thu, 21 Jul 2022 02:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 02:27 AM IST
सार

एक सूचना के बाद पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को ओखला की ही एक कंपनी से दबोच लिया। वहां यह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। फिलहाल यह नाम बदलकर सौरभ विहार, जैतपुर में रह रहा था।

विज्ञापन
accused arrested after 21 years in the murder of CITU union president
गिरफ्तार आरोपी अंजनी कुमार सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में वर्ष 2001 में निजी कंपनी के यूनियन अध्यक्ष की हत्या में भगोड़े हत्यारोपी को पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर, बिहार निवासी अंजनी कुमार सिंह (48) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी बिहार भाग गया था। इसके बाद वह दिल्ली के जैतपुर इलाके में छिपकर रहने लगा। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को ओखला फेस-3 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि आरोपी अंजनी कुमार ओखला इलाके में एक नामी निजी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी में सैलरी बढ़ाने को लेकर दो यूनियन बन गई। एक यूनियन में अंजनी कुमार व उसका अध्यक्ष एमके सिंह था। दूसरी यूनियन सीटू की थी, जिसका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह था। राजेंद्र सिंह कंपनी प्रबंधन का समर्थन कर रहा था। 12 मार्च 2001 को कंपनी में दो यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठ हुई। इसमें हुए विवाद के बाद अंजनी ने एमके सिंह व बाकी अन्यों के साथ मिलकर राजेंद्र सिंह व उसके साथ सिक्योरिटी गार्ड अनिल की जमकर पिटाई लगा दी। हमले के दौरान राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। बाद में अनिल की शिकायत पर ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दंगे, हत्या के प्रयास व हत्या का केस दर्ज कर भगवान ठाकुर, अवधेश और मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बाकी आरोपी फरार हो गए। कोर्ट ने सभी को भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने इस सात भगोड़ों आरोपियों में पांच को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अंजनी और उसका साथी लगातार फरार चल रहे थे। एक सूचना के बाद पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को ओखला की ही एक कंपनी से दबोच लिया। वहां यह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। फिलहाल यह नाम बदलकर सौरभ विहार, जैतपुर में रह रहा था। आरोपी ग्रेजुएट है। काफी समय पूर्व यह नौकरी की तलाश में बिहार से दिल्ली आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed