फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accusation of extortion in the name of a fake gas service

Delhi NCR News: फर्जी गैस सर्विस के नाम पर वसूली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
एक ही सीरियल नंबर की रसीदों पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहर में गैस सर्विस और सुरक्षा जांच के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से धन वसूली किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में वार्ड नंबर 4 निवासी सुमित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्तियों तथा मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 26 जुलाई को चार व्यक्ति मोहल्ले में पहुंचे और स्वयं को जगदीश गैस सर्विस का कर्मचारी बताते हुए घर-घर जाकर गैस चूल्हों और सिलेंडरों की सुरक्षा जांच करने लगे। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि प्रत्येक पांच वर्ष बाद गैस उपकरणों की सुरक्षा जांच की जाती है और इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने लोगों से शुल्क लेकर रसीदें जारी की। बाद में जब विभिन्न उपभोक्ताओं की रसीदों का मिलान किया गया तो कई रसीदों पर एक ही सीरियल नंबर तथा समान जीएसटी नंबर अंकित होने की बात सामने आई, जिससे लोगों को संदेह हुआ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई उपभोक्ताओं के नाम पर जारी रसीदों में एक जैसे सीरियल नंबर पाए गए। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने संबंधित व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, जिनमें से तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नरसिंह पाल निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बताया। आरोप है कि उसके पास गैस सर्विस के नाम की एक रसीद बुक थी, जिसे वह बाद में लेकर वहां से निकल गया। लोगों ने आशंका जताई है कि असली रसीदों की फोटोकॉपी का उपयोग कर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई और उनसे धन वसूला गया। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र के अनुसार शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच की शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं नगर की गैस एजेंसी के संचालक सुमित जिंदल ने कहा कि उपभोक्ताओं के गैस उपकरणों की सुरक्षा जांच और निरीक्षण की प्रक्रिया पांच वर्ष के अंतराल पर की जाती है, जो सुरक्षा और बीमा संबंधी प्रावधानों से जुड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article