फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accountant robbed

पिस्टल दिखाकर एकाउंटेंट को लूटा

Wed, 12 Feb 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Wed, 12 Feb 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accountant robbed
मदद मांगने के बहाने दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गुड़गांव के अकाउंटेंट से सोमवार रात रेडिसन होटल के पास अंगूठी, मोबाइल, लैपटॉप व कैश लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी विवेक श्रीवास्तव गुड़गांव की एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। सोमवार रात वे ऑफिस से लौट रहे थे।

कौशांबी के रेडिसन होटल के पास दो युवकों ने उन्हें इशारा कर रोका। उनकी बाइक सड़क किनारे गिरी थी। विवेक ने गाड़ी रोकी तभी एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने कार मे घुसकर उनकी दो अंगूठी उतरवा ली। पर्स, मोबाइल और लैपटॉप लेकर बदमाश बाइक स्टार्ट कर यूपी गेट की ओर भाग गए। विवेक ने बताया कि बदमाशों ने पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में हजारों की नगदी और दस्तावेज थे। एसओ लिंकरोड अवधेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

रास्ता पूछने के बहाने इंजीनियर से पर्स लूटा
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी निवासी और एचसीएल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवानी से सोमवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास से ही पर्स लूट लिया।

पर्स में हजारों की नगदी और अन्य दस्तावेज थे। घटना के वक्त शिवानी भटनागर शॉपिंग कर लौट रहीं थीं। तभी पीछे से काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रोकी।


वे कुछ बतातीं इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिवानी की शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed