{"_id":"5a5dc9ff4f1c1b8c268b4ab8","slug":"according-to-nfhs-4-survey-delhi-and-punjab-are-cities-of-rich-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रहते हैं सबसे अमीर लोग, सामने आया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रहते हैं सबसे अमीर लोग, सामने आया सर्वे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
इंडिया गेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली की चकाचौंध देख लोग आकर्षित हो उठते हैं। बड़ी जनसंख्या वाली दिल्ली में अमीर गरीब हर तबके के लोग रहते हैं। दिल्ली में बसी बस्तियों, टूटी सड़कों को देखकर ये भले ही लगता हो कि दिल्ली में गरीबी है। लेकिन यहां अमीरों की भी कमी नहीं है। देश के सबसे ज्यादा अमीर यहीं रहते हैं।
विज्ञापन
यह हम नहीं कह रहे बल्कि एक सरकारी सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है कि दिल्ली के शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा अमीर रहते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नेशनल फैमिली और हेल्थ सर्वे (NFHS-4) ने किए हैं। इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि दिल्ली के अलावा पंजाब के शहरी इलाकों में भी सबसे ज्यादा अमीर रहते हैं। जबकि बिहार का स्थान सबसे नीचे है।
विज्ञापन
इस सर्वें में NFHS-4 ने करीब 6 लाख परिवारों को शामिल किया। परिवारों को सामाजिक और आर्थिक आधार पर शामिल किया गया था। इस बार इसमें लोगों की संपत्ति के अलावा राज्य की जनसंख्या, धर्म और जाति को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली और पंजाब के शहरी इलाकों में रहने वाले लोग सबसे ज़्यादा अमीर हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां रहने वाले करीब 60 प्रतीशत लोगों के पास अपना मकान है। लेकिन सर्वे के अनुसार बिहार की हालत बेहद खराब है। बिहार इसमें सबसे निचले स्थान पर मौजूद है। बिहार में आधे से ज्यादा लोगों के पास अपना घर तक नहीं है।
जनवरी माह जैसे ही शुरू होता है, तो सरकार भी अपनी योजनाओं को बनाने में जुट जाती है। देश के विकास के लिए सरकार को योजनाएं बनानी होती हैं। जिसके लिए उसे कई तरह के आंकड़ों की भी आवश्यकता होती है। इन आंकड़ों के लिए विभिन्न सर्वे एजेंसियां सर्वे कराती हैं। नैशनल फैमिली और हेल्थ सर्वे ने भी इसी क्रम में लोगों से जुड़े कुछ आंकड़े प्रकाशित किये हैं।