{"_id":"9c7ee0a6eb2d4485c4b38300997230aa","slug":"accidentally-shot-away-young-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधे से फिसली बंदूक गिरते ही चल गई गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधे से फिसली बंदूक गिरते ही चल गई गोली, घायल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Mar 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के भंगेल में एक एटीएम बूथ के बाहर गार्ड के कंधे से फिसलकर बंदूक गिरने से चली गोली एक युवक को लग गई जिससे वह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज निवासी अनूप कुमार रॉयल सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार को एजेंसी की ओर से एटीएम में रुपये डालने वाली यूनिट की सुरक्षा में वह लगा हुआ था और भंगेल में एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे डालने के लिए आई वैन में तैनात था।
विज्ञापन
Live Update: 11 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
रुपये डालने वाली टीम जब एटीएम बूथ के अंदर गई हुई थी तब अनूप बाहर खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान गार्ड की दोनाली बंदूक कंधे पर रखते समय फिसल कर नीचे गिर पड़ी और उसका लकड़ी का मुट्ठा टूट गया।
जिससे बंदूक में पड़े दोनों कारतूस चल गए और पास ही खड़े युवक अमित कुमार के बाएं पैर में लग गए। मामले की सूचना पर थाना फेज-2 पुलिस ने अमित कुमार को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।