फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident : One-year-old child fell face down into a bucket full of water and died due to drowning.

लापरवाही से हादसा: मुंह के बल पानी से भरी बाल्टी में गिरी एक साल की मासूम, डूबने से हो गई मौत

Wed, 01 Oct 2025 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 04:04 AM IST
विज्ञापन
Accident : One-year-old child fell face down into a bucket full of water and died due to drowning.
demo - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार थाना क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची भाग्या की पानी से आधी भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ बाथरूम में थी। मां जुड़वां बेटे को नहलाने के लिए कपड़े उतार रही थी, तभी भाग्या अचानक बाथरूम में चली गई। मां को इसका आभास तक नहीं हुआ और वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद जब मां ने बच्ची को इधर-उधर ढूंढा तो वह बाथरूम में पहुंची, जहां दृश्य देख उसकी चीख निकल गई। तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करने वाले रोहित वाई-3, बुद्ध विहार, फेज 1 विजय विहार रोहिणी में रहते हैं। उनके एक साल के जुड़वा बच्चे एक बेटा और बेटी भाग्या थी। मां ने अमर उजाला को बताया कि बाल्टी में आधा बाल्टी पानी ही था। परिजन आनन-फानन में मासूम को सेक्टर-3 जयपुर गोल्डन अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की जब एमएलसी (एमएलसी संख्या 17601 / 25) बनी तो अस्पताल से विजय विहार थाना पुलिस को सोमवार दोपहर ३ बजे सूचना दी गई। विजय विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को ही परिजनों को सौंप दिया था। विजय विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। जिन घरों में छोटे बच्चे हैं उन परिजनों को ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट के निशान नहीं मिले 
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को बच्ची के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। विजय विहार थाना पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194  के तहत कार्यवाही शुरू की गई। जिला अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

यह सावधानी बरतें
रोहिणी जिले पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि छोटी से लापरवाही से बड़े हादसे हो जाते है। ऐसे में अगर घर में छोटे बच्चे हों तो उन्हें अकेला न छोड़ें। अगर बच्चे छोटे हैं तो घर में खुले में बाल्टी या टब में पानी भरकर न रखे। अगर कहीं पानी भरा हुआ है तो उसे बंद कुंडी में रखें।

पहले हुए हादसे

  • 5 जुलाई-2020-पूर्वी दिल्ली के मंडावली में बाल्टी में गिरने से एक वर्ष के मासूम की मौत हो गई थी।
  • 12 मार्च-2018 - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के दल्लूपूरा में डेढ़ वर्ष के मासूम की टब में गिरने से मौत। 
  • 13 दिसंबर-2017- अशोक विहार के वजीरपुर गांव में दो वर्ष के मासूम की बाल्टी में गिरने से मौत। 

लापरवाही से माैत के मामले

  • 28 सितंबर 2025    : 5 वर्षीय बच्ची की मौत: निर्माण स्थल से गिरा आयरन रॉड दिल्ली के जगतपुरी एक्सटेंशन / शाहदरा इलाके में एक अधूरी बिल्डिंग की छत से नीचे एक सरिया गिरने से एक बच्ची को चोट पहुंची और उसकी जान चली गई। 
  • अगस्त 2025 : दो  वर्षीय बच्चा खुले नाले में गिर कर डूबा : दिल्ली के नरेला इलाके में बारिश के दौरान बच्चा नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार ने नगर निकायों की लापरवाही को आरोपित किया।
  • जुलाई 2025 : चार  वर्षीय बच्चे की नाले में गिरने से माैत नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में एक खुले नाले में गिरने के बाद बच्चा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह मृत घोषित हो गया। एक मामला लापरवाही के अंतर्गत दर्ज किया गया।
  • जून 2025 में छह वर्षीय बच्चा स्विमिंग पूल में डूबा पितामपुरा स्थित एमसीडी कम्युनिटी सेंटर के स्विमिंग पूल में डूबने के कारण 6 वर्षीय दक्ष राठी की मौत हुई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed