{"_id":"ffc6ed1375b1966ad143aaf7a7f37ece","slug":"accident-on-yamuna-expressway-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Jul 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार और कैंटर दोनों स्पीड में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दूसरे हादसे में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी रवि आगरा की ओर से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में पहुंची तो तेज रफ्तार कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
कार में सवार रवि और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाईवे एंबुलेंस से ग्रेनो के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी चालक कैंटर को लेकर भाग गया।
उधर, जीरो प्वाइंट से 42 किलोमीटर पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दीपक और सचिन घायल हो गए। दोनों मथुरा के रहने वाले हैं और आगरा से नोएडा आ रहे थे और दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।