फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident on expressway, four died

जानलेवा एक्सप्रेसवे: ट्रक से भिड़ा टैंकर, चार की मौत

Tue, 19 Aug 2014 02:44 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
accident on expressway, four died

एक्सप्रेस ने लोगों को जितनी सहूलियत दी है उतना ही जानलेवा भी बनता जा रहा है। रोजाना हो रही घटनाओं में किसी न किसी की जान जा रही है, फिर भी इन घटनाओं को रोकने के लिए कड़े इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार रात नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर आलू भरे के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था जिससे उसके पीछे आ रहे दूध के टैंकर से उसकी जबरदस्त टक्कर हुई। भिडंत इतनी तेज थी कि टैंकर में सवार लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में छह माह की बच्ची भी

accident on expressway, four died

ट्रक के पीछे से टैंकर की टक्कर में टैंकर के चालक संजय, रामकेश पुत्र गोपाल निवासी पिनहट आगरा, उसकी छह माह की बेटी बेबी और रूपसिंह निवासी राजाखेड़ी धौलपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों में मृतक रामकेश की पत्नी निरूमा और दो बेटियां, भावना(6) और वंशिका(4) शामिल हैं।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed