{"_id":"6f766a10b45627ea5c8a0484e27048fd","slug":"accident-in-gurgaon-7-years-old-girl-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑटो ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ऑटो ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के रेल विहार हादसे को अभी शहर भूल भी नहीं पाया है कि तेज रफ्तार के एक और हादसे ने सात वर्षीय मासूम की जिंदगी निगल ली। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। कादीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम सड़क किनारे सात साल की बच्ची प्रीति खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने बच्ची को कुचल दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक आरोपी चालक फरार हो गया। गुस्साए लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बच्ची की पहचान बिहार मधुबनी निवासी प्रीति (7) के रुप में हुई जो यहां अपने माता-पिता के साथ कादीपुर गांव में रहती थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।