फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident in faridabad

सड़क हादसे में युवक और बच्चे की मौत

Sat, 07 Mar 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
accident in faridabad

फरीदाबाद के बाईपास रोड पर हादसे में एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी राजीव नामक युवक होली के मौके पर नहरपार अपने रिश्तेदार मुरली के घर जा रहा था। उसी दौरान नहर किनारे बाईपास रोड पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सराय ख्वाजा के झरिया मार्केट निवासी नकुल ने अपनी शिकायत में कहा है कि होली की शाम वह अपनी पत्नी और आठ माह के बेटे हर्षित के साथ पैदल ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन की तरफ जा रहा था। बच्चा उसकी पत्नी की गोद में था। तभी एक स्कूटर चालक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए। घटना में उसके बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसनी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। लकड़पुर फाटक के समीप बृहस्पतिवार देर शाम ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान जिला बागपत, यूपी निवासी सचिन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी डूंगर सिंह ने बताया कि उसकी जेब से संपर्क क्र्तांति एक्सप्रेस का टिकट मिला था। वह सिकंदराबाद से निजामुद्दीन जा रहा था।


दूसरी ओर शुक्रवार सुबह न्यूटाउन स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। उसकी पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी सुरजीत कौर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 68 वर्ष बताई जा रही है। जांच अधिकारी सोहनपाल ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित गुरुद्वारा गई थी। वापस घर लौटते वह सुबह करीब 7.30 बजे ट्रेन की चपेट में आ गई।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार देर शाम ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के पूर्वी टिकट घर के पास एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान जिला इटा, यूपी निवासी रघुबीर पांडेय के रूप में हुई। जांच अधिकारी रामनारायण ने बताया कि मृतक काफी समय से घर से दूर रहकर संन्यासी का जीवन व्यतीत कर रहा था। ओल्ड स्टेशन पर उसे कई बार देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed