फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident: Cantor took the tractor-trolley collision, two killed

कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत

Thu, 15 Jan 2015 02:08 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Accident: Cantor took the tractor-trolley collision, two killed

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह जीरो प्वाइंट से दो किलोमीटर की दूरी पर एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर के पलटने से दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे की वजह से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने यातायात सुचारु करवाया। दुर्घटना आगरा से ग्रेनो की ओर आते वक्त हुई।
विज्ञापन


कासना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मूलत: मेवगढ़ी, अलीगढ़ निवासी सत्यवीर (45) उर्फ सत्तन अपने भाई रामबाबू और सुखवीर के साथ ईंटों का कारोबार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अलीगढ़ से ईट खरीदकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बेचता था। बुधवार को सत्यवीर दोनों भाइयों के साथ अलीगढ़ से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर आ रहा था।

हादसे में दौ की हुई मौत

Accident: Cantor took the tractor-trolley collision, two killed

जीरो प्वाइंट से दो किलोमीटर की दूरी पर टमाटर से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के पलटने से सत्यवीर और राधानगर, बुलंदशहर निवासी कैंटर चालक आनंद पटेल की मौत हो गई।


हादसे में घायल रामबाबू, सुखवीर और कैंटर परिचालक को कुछ घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस दौरान करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे जाम रहा।

जांच में पता चला कि घटनास्थल पर करीब 20 से 25 फीट तक कैंटर के टायर घिसने के निशान हैं। इससे प्रतीत होता है कि कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने का काफी प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed