फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB gave notice to five including Amanatullah khan close friends to join the interrogation

बढ़ी अमानतुल्लाह की मुश्किलें: दो डायरियों में करोड़ों का लेखा जोखा, अब लड्डन की गिरफ्तारी पर ही खुलेगा राज

Tue, 20 Sep 2022 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 12:49 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि एसीबी की टीम विधायक से बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात और यूपी में भेजी गई रकम के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना एसीबी की टीम अमानतुल्लाह खान को जांच के लिए दिल्ली से बाहर ले जाना चाहती है। 

विज्ञापन
ACB gave notice to five including Amanatullah khan close friends to join the interrogation
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

विस्तार

एसीबी की पूछताछ के दौरान सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने सीने में दर्द की शिकायत की। फौरन उनको नजदीकी बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी ईसीज समेत अन्य जांच पड़ताल हुई। जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य पाए जाने पर विधायक को वापस एसीबी के दफ्तर लाकर उनसे पूछताछ शुरू की गई। 

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में अमानतुल्लाह की मुश्किलें बढ़ी ही हैं। सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार मामले में जांच के लिए सोमवार को एसीबी ने पांच लोगों जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। इनमें दो लोग वक्फ बोर्ड के कर्मचारी हैं जबकि तीन लोग अमानतुल्लाह के करीबी और कारोबारी हैं। मंगलवार को इनको पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं अमानतुल्लाह खान के करीबी कौसर इमाम उर्फ लड्डन लगातार फरार चल रहा है। एसीबी के अलावा जामिया नगर थाने की टीम उसकी तलाश कर रही है। उसके घर से मिली दो डायरियों को जांच में बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी अमानतुल्लाह के करीबी हामिल अली खान को विधायक के सामने बिठाकर पूछताछ की गई। हामिद बार-बार यह ही बयान दे रहा है कि उसके पास से मिला कैश और हथियार उसे अमानतुल्लाह खान ने की दिए थे। वहीं विधायक इससे इनकार कर रहे हैं। एसीबी की टीम ने लड्डन के घर से मिली डायरियों के बारे में भी अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की। इन दोनों डायरियों में करोड़ों की लेनदेन का जिक्र है। सूत्रों का कहना है कि हवाला के जरिये पैसे को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। अमानतुल्लाह खान इन सबसे इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि एसीबी की टीम विधायक से बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात और यूपी में भेजी गई रकम के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना एसीबी की टीम अमानतुल्लाह खान को जांच के लिए दिल्ली से बाहर ले जाना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों से अमानतुल्लाह खान के सामने बात की जा सकती है। 

बता दें कि वक्फ बोर्ड में भर्ती घोटाले में घिरे अमानतुल्लाह खान को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया था। जामिया नगर स्थित इनके करीबियों और इनके घर पर छापेमारी की गई थी। वहां से कुल 24 लाख कैश दो हथियार, कारतूसा, 34 रजिस्टर, दो डायरियां, छह चेकबुक व अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल अमानतुल्लाह खान चार दिन की रिमांड पर हैं। बुधवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed