केजरीवाल को झटका, जमीन धांधली में FIR दर्ज
दिल्ली की आप सरकार और सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। एसीबी चीफ मुकेश मीणा ने औद्योगिक भूमि में भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विभाग को लेकर एफआईआर दर्ज की है।
इस एफआईआर में डीएसआईडीसी के कुछ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये FIR शिकायतकर्ता विवेक गर्ग की शिकायत पर दर्ज की गई है।
इतना ही नहीं शिकायत में प्रमुख सचिव विजलेंस चेतन शाहनी का भी नाम था। जानकारी के मुताबिक शिकायत में औद्योगिक जमीन में धांधली का आरोप है।
एसीबी संग फिर गहराएगा विवाद?
बताया जा रहा है कि डीडीए की अनुमति के बिना जमीन को फ्री होल्ड किया गया। जमीन में घपले के ये आरोप और शिकायत कल दर्ज की गई।
ऐसे में दिल्ली सरकार और एसीबी चीफ के बीच एक बार फिर विवाद गहरा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मामलों को लेकर दिल्ली सरकार और एसीबी चीफ मुकेश मीणा के बीच टकराव रहा है।
दो महिने पहले ही दिल्ली सरकार ने एसीबी चीफ पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया था। जिसमें मीणा को तलब किया गया था।