दिल्ली में बस यात्रियों को अब नहीं सताएगी गर्मी, 40 रूटों पर चलेगी वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें
डीटीसी ने शुरू की 20 और नॉन स्टाप डेस्टिनेशन बसें
डीटीसी ने शुरू की 20 और नॉन स्टॉप डेस्टिनेशन बसें
- पहले से 20 बसें चल रही है अब 40 रूटों पर चलेगी वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 22 मई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर सोमवार से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने 20 और वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें शुरू की है। दिल्ली में इससे पहले 20 रूट पर यह बसें चल रही थी। अब कुल 40 रूटों पर नॉन स्टाफ डेस्टिनेशन बसें मिलेगी।
यह बसें ऑफिस टाइम को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। सुबह एक प्वाइंट से शुरू होगी और दूसरे प्वाइंट पर खत्म होगी। शाम को फिर वहीं से चलेगी जहां सुबह उसकी सेवाएं खत्म हुई थी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के लिए डीटीसी को 40 रूटों पर यह नॉन स्टाफ डेस्टिनेशन बसें चलाने के लिए कहा था। डीटीसी ने पहले 20 रूटों पर बसे चलाई थी अब सोमवार से 20 और रूटों पर बसें चलाई है।
जिससे जाएंगे ऑफिस उसी से आ सकेंगे वापस
इन बसों से लोग सुबह ऑफिस जाएंगे और शाम को वहीं से उसी बस से वापस भी आ सकेंगे। यह बीच में कही सवारी नहीं चढ़ाएंगे। डीटीसी के मुताबिक नए 20 रूटों पर बसें सुबह 8 बजे से लेकर 8:45 बजे के बीच मिलेगी। यह बसें भीड़ भाड़ वाले इलाकों से चलेगी।
इसमें द्वारका के अलग-अलग सेक्टर से जनकपुरी के अलग-अलग ब्लॉक से रोहिणी, अवंतिका और पटपडग़ंज (पूर्वी दिल्ली) से चलेगी। नई दिल्ली में अलग-अलग इलाकों जैसे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, शिवाजी स्टेडियम, कृषि भवन, नेहरू प्लेस, केंद्रीय सचिवालय में खत्म होगी। शाम को 5:55 बजे वहीं से चलेगी जहां सुबह खत्म हुई थी।