फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AC buses will run from today to Kanpur and Saharanpur

कानपुर व सहारनपुर के लिए आज से चलेंगी एसी बसें 

Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
AC buses will run from today to Kanpur and Saharanpur
एसी बस

अनुबंध के आधार पर यूपी रोडवेज की एसी बसें कानपुर और सहारनपुर के लिए शनिवार से ग्रेटर नोएडा डिपो से चलेंगी। ये बसें नोएडा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। शनिवार को इसका बाकायदा उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज की आरएम शरद सिंह ने बताया कि शनिवार से कानपुर के लिए दो बसें चलेंगी। एक बस ग्रेटर नोएडा डिपो से सुबह 10 बजे और दूसरी शाम छह बजे कानपुर के लिए चलेगी। 
विज्ञापन


कानपुर से भी इन बसों के ग्रेटर नोएडा आने का समय सुबह 10 और शाम 6 बजे निश्चित किया गया है। ये बसें नोएडा होते हुए जाएंगी। उन्होंने बताया कि नोएडा से कानपुर के 472 किलोमीटर का किराया 745 रुपये होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा से कानपुर का किराया थोड़ा बढ़ जाएगा। ये बसें ग्रेटर नोएडा से नोएडा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, औरैया होते हुए कानपुर जाएंगी।

वहीं, सहारनपुर के लिए एक बस चलेगी। यह ग्रेटर नोएडा डिपो से सुबह सात बजे चलेगी और सहारनपुर से दोपहर एक बजे वापस आएगी। यह बस मुजफ्फरनगर, देवबंद होते हुए सहारनपुर तक जाएगी। 

ग्रेटर नोएडा से सहारनपुर के 282 किलोमीटर का किराया 410 रुपये होगा। वहीं, नोएडा से सहारनपुर के 248 किलोमीटर का किराया 362 रुपये चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed