{"_id":"6abe7e4c85dcb284d608ebbf","slug":"abvps-protest-over-the-dilapidated-state-of-the-jnu-health-centre-continues-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157435-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर एबीवीपी का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर एबीवीपी का धरना जारी
विज्ञापन
-चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती और छात्रों को समय पर उपचार देने की मांग की।
एबीवीपी का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। संगठन के अनुसार, घटना में विकास पटेल, अभय और अनिमेष घायल हुए। एबीवीपी ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र की पूरी व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है। उनका कहना है कि छात्रों और कर्मचारियों को इलाज के दौरान सम्मानजनक व्यवहार तथा स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान मिलना चाहिए। एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि धरने का दूसरा दिन है, लेकिन प्रशासन की ओर से मांगों पर अब तक ठोस समाधान सामने नहीं आया है। जेएनयू एबीवीपी मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। घायल कार्यकर्ताओं के मामले में कार्रवाई के साथ स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए।