फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP submitted a memorandum to the Sports Minister to promote sports culture.

Delhi NCR News: खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एबीवीपी ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
- 2036 ओलंपिक तैयारी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े सुझाव रखे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर खेल संस्कृति के विकास और खिलाड़ियों के हितों से जुड़े सुझावों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। ज्ञापन में 2036 ओलंपिक की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय ढांचा विकसित करने, प्रत्येक राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने, जिलों में खेल उत्कृष्टता केंद्र और मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलाने तथा खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा जैसी मांगें शामिल थीं। इसके अलावा स्पोर्ट्स सामग्री बैंक, राष्ट्रीय डिजिटल एथलीट पोर्टल और माई भारत वालंटियर्स के मानदेय में वृद्धि का सुझाव भी दिया गया। डॉ. सोलंकी ने कहा कि युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और समान अवसर उपलब्ध कराकर भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। बैठक के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय में ओलंपिक मानकों वाले सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी भी साझा की गई। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्ट्स सामग्री बैंक स्थापित करने के सुझाव की सराहना करते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed