फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP protests at police headquarters over the safety of female students.

Delhi NCR News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
डीयू-जेएनयू समेत छात्र बहुल इलाकों में सुरक्षा ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट बढ़ाने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, हॉस्टलों, पीजी, कोचिंग सेंटर और छात्र बहुल क्षेत्रों की सुरक्षा की नियमित समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष समिति गठित करने की मांग की गई। साथ ही दिल्लीभर के डार्क स्पॉट और संवेदनशील स्थानों का सुरक्षा ऑडिट, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व कार्यशील सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कालकाजी के आस्था कुंज पार्क के पास 17 वर्षीय किशोरी से संबंधित यौन अपराध, मुखर्जी नगर के हकीकत पार्क के पास डीयू की दो छात्राओं से छेड़छाड़ व पीछा करने और जेएनयू के ताप्ती हॉस्टल के पास छात्रा द्वारा बाहरी व्यक्तियों के अनुचित व्यवहार की शिकायत का हवाला दिया। एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए। डूसू अध्यक्ष यश डबास ने छात्राओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed