घर पर लगा था ताला, कमरे से बदबू आने पर खुला मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में महिला की हत्या कर दी गई। करीब 26 साल की महिला का शव सड़ी-गली हालत में उसके कमरे से बरामद हुआ। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पूर्व ही दंपति ने कमरा किराये पर लिया था।
मंडावली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह गली नंबर-6, मंडावली से स्थानीय लोगों ने पुलिस को कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी।
कमरे में झांका तो पुलिस के उड़े होश
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में झांककर देखा तो एक लाश पड़ी दिखाई दी। कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने करीब 26 साल की महिला का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया।
पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने बताया कि चार दिन पूर्व उड़ीसा के रहने वाले नरेंद्र (30) नामक शख्स ने कमरा किराये पर लिया था। महिला को आरोपी ने अपनी पत्नी बताया था।
अगले ही दिन से आरोपी कमरे का ताला लगाकर फरार था। पड़ोसियों को लग रहा था कि दंपति कहीं बाहर गए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल आरोपी नरेंद्र की तलाश की जा रही है।