फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Absconding assistant Professor of IIT accused for misbehavior

नौकरी दिलाने के नाम पर आईआईटी के सहायक प्रोफेसर ने किया पूर्व छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 08 Jun 2019 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Absconding assistant Professor of IIT accused for misbehavior
डेमो - फोटो : डेमो

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर ने नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व छात्रा से नोएडा में दुष्कर्म किया। पीड़िता पहले सहायक प्रोफेसर की कोचिंग में पढ़ाई कर चुकी है। फिलहाल वह दिल्ली में पति के साथ रहती है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मौका पाकर आरोपी प्रोफेसर फरार हो गया है।

विज्ञापन


डॉ. विवेक विजयवर्गीय आईआईटी जोधपुर में सहायक प्रोफेसर हैं। बृहस्पतिवार को नोएडा में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां अपनी पूर्व छात्रा को मिलने के लिए बुलाया था। इंस्टीट्यूट के गेस्ट हाउस में ही मिलने के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह युवती प्रोफेसर के कमरे में अपना बायोडाटा लेकर पहुंची थी। जहां प्रोफेसर ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह रोते हुए नीचे आ गई और रिसेप्शनिस्ट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता गणित से एमएससी कर चुकी है। वह वर्ष 2000 में राजस्थान के एक कोचिंग में पढ़ती थी। इसी कोचिंग में डॉ. विवेक विजयवर्गीय गणित पढ़ाते थे। डॉ. विवेक विजयवर्गीय (45) ने राजस्थान के कोटा से बीएससी व एमएससी की पढ़ाई के बाद आईआईटी बंबई से 2007 में पीएचडी की थी। साथ ही कोचिंग में पढ़ाते थे। मार्च 2010 से वह आईआईटी जोधपुर में गणित के सहायक प्रोफेसर हैं। 

आरोपी प्रोफेसर के साथ पीड़ित युवती 2011 में 4 महीने के लिए कॉन्ट्रेक्ट आधार पर आईआईटी जोधपुर में काम भी की थी। इसके बाद वह दिल्ली चली आई थी।
 
फोन करके पीड़िता को बुलाया था
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर गेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए नोएडा आए थे। डॉ. विवेक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। पीड़िता को नौकरी की जरूरत थी। इस कारण वह डॉ. विवेक से मदद मांग रही थी। युवती के पति बैंक में अधिकारी हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को ही फोन करके डॉ. विवेक ने नोएडा के गेस्ट हाउस में बुलाया था। 


नौकरी की बात शुरू की तो प्रोफेसर ने किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक युवती बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बायोडाटा लेकर जब डॉ. विवेक विजयवर्गीय के कमरे में पहुंची तो नौकरी की बात शुरू हुई। डॉ. विवेक ने युवती से नौकरी के बदले कीमत की मांग की। इस पर युवती ने आपत्ति जताई तो उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया। 

मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी प्रोफेसर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-सुधा सिंह, एसपी सिटी, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed