फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about sushil gupta rajya sabha candidate of aam aadmi party, once he was against kejriwal

जिन सुशील गुप्ता को 'आप' भेज रही RS, उसने केजरीवाल के खिलाफ मनाया था वसूली दिवस

Wed, 03 Jan 2018 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
about sushil gupta rajya sabha candidate of aam aadmi party, once he was against kejriwal
sushil gupta

लंबे विचार-मंथन के बाद आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से संजय सिंह, सीए नारायण दास गुप्ता और कारोबारी व पूर्व कांग्रेस नेता सुशील गुप्ता राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।

विज्ञापन


इन तीन नामों में से जिस नाम पर पार्टी में सबसे ज्यादा असह‌मति है वो नाम है सुशील गुप्ता का। मालूम हो कि सुशील गुप्ता और अरविंद केजरीवाल का पुराना नाता है। वह आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पहले कांग्रेस में थे। यही नहीं उन्होंने केजरीवाल के ऊपर बड़ा इलजाम लगाया था और उनका एक पोस्टर भी खासा चर्चा में आया था।
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ 2015 में चुनाव भी लड़ा था। सुशील गुप्ता का एक पोस्टर जो काफी चर्चाओं में आया था उसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के ख‌िलाफ चलाया था हस्ताक्षर अभ‌ियान

about sushil gupta rajya sabha candidate of aam aadmi party, once he was against kejriwal

आपको याद होगा कि एक रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं। जिसके बाद विपक्ष ने उनपर तीखा हमला बोला था। कांग्रेस की ओर से सुशील गुप्ता ने केजरीवाल के खिलाफ एक अभियान चलाया था।

उन्होंने एक पोस्टर जारी किया जिस पर लिखा था 854 करोड़ रुपए जनता की कमाई, केजरीवाल ने प्रचार में लुटाई। सुशील गुप्ता ने इसे वसूली दिवस का नाम दिया था।

मालूम हो कि सुशील गुप्ता स्कूल कॉलेज और अस्पताल चलाने के साथ समाज सेवा भी करते हैं। सुशील गुप्ता केजरीवाल के समर्थक रहे हैं और समाज में एक साफ छवि रखते हैं। गुप्ता के नाम का ऐलान करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह 15000 बच्चों को फ्री एजुकेशन दे रहे हैं तो इससे बड़ा काम क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed