फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   About 50 thousand devotees took bath in Ganga on Paush Purnima

Paush Purnima: ब्रजघाट में करीब 50 हजार भक्तों ने किया गंगा स्नान, लठीरा-पुष्पावती पूठ के तट पर भी पहुंचे लोग

Mon, 13 Jan 2025 12:35 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 Jan 2025 12:35 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर भक्तों ने ब्रजघाट पर भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने तट पर विभिन्न धार्मिक कर्मकांड करते हुए दान-पुण्य भी किया।

विज्ञापन
About 50 thousand devotees took bath in Ganga on Paush Purnima
मां गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही भक्तों ने ब्रजघाट के मुख्य स्नान घाट और अन्य तटों पर पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। भक्तों ने तट पर विभिन्न धार्मिक कर्मकांड करते हुए दान-पुण्य भी किया।

विज्ञापन




राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के अलावा पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों से गंगा भक्तों का आगमन ब्रजघाट में रविवार की देर शाम से ही होना शुरू हो गया था। सोमवार को पूर्णिमा आगमन के साथ ही भक्तों ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष के साथ मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। सुबह कड़ाके की ठंड का असर गंगानगरी में भी दिखा। सर्दी के कारण भक्तों की संख्या कम रही। अनुमान के तौर पर दोपहर तक 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगानगरी में पहुंचकर स्नान किया।
विज्ञापन


लठीरा के कच्चे और पुष्पावती पूठ के तट पर भी स्थानीय लोगों ने स्नान किया। ब्रजघाट में कुछ श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनकर हवन कराया और मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों के दर्शन किए। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और भोजन का दान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed