गर्भपात के ये आंकड़े जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में हर साल कानूनी और गैर कानूनी तरीके से हजारों गर्भपात कराए जा रहे हैं। पिछले छह वर्ष में सिर्फ दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक लाख से अधिक गर्भपात कराए गए हैं। अगर इसमें निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के केस जोड़ दिए जाएं तो यह संख्या और ज्यादा होगी।
सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले छह साल में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में एक लाख 19 हजार गर्भपात कराए गए। इस दौरान 42 महिलाओं की मौत हुई।
नाबालिग लड़कियों की संख्या का नहीं हुआ खुलासा
ये आंकड़े वह हैं, जो कानूनी तरीके से सरकारी अस्पतालों में कराए गए। आरटीआई के तहत यह भी पूछा गया था कि कितनी अविवाहित महिलाओं और नाबालिग लड़कियों ने गर्भपात कराया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस सवाल का जवाब उपलब्ध नहीं है।
हालांकि एक अच्छी बात यह है कि वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2013-14 में गर्भपात कराने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। इसकी वजह जागरूकता और आधुनिक चिकित्सा को बताया जा रहा है।