फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap worker will hold 15 thousand meetings during delhi assembly elcetion

'अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल' मुहिम के साथ आप कार्यकर्ता करेंगे 15 हजार बैठकें

Tue, 04 Feb 2020 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
aap worker will hold 15 thousand meetings during delhi assembly elcetion
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

दिल्ली चुनाव के आखिरी चरण में आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15,000 बैठकें करने के साथ ही ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ टैग लाइन के साथ आप कार्यकर्ता गलियों में चक्कर लगाएंगे। दिलचस्प यह कि इस दौरान आप कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों से भी मुलाकात कर दिल्ली के भविष्य के नाम पर आप को वोट करने की अपील करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि आप तीन दिनों का महाअभियान लांच करने जा रही है। इसमें पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के करीब 500 पदाधिकारी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोजाना 10-10 बैठकें करेंगे। इस हिसाब से तीन दिनों में करीब 15,000 बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि इस फेज की टैग लाइन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ होगी। इसके जरिए आप कार्यकर्ता लोगों को समझाएंगे कि गुजरा पांच साल अच्छा बीता है और आप की सरकार बनने पर अगले पांच साल भी अच्छे बीतेंगे।
विज्ञापन


भाजपा समर्थकों से भी मुलाकात करेंगे आप कार्यकर्ता
संजय सिंह ने कहा कि आप दिल्ली में भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों से भी अपील कर रही है कि वह इस बार अपनी पार्टी को वोट न देकर दिल्ली के नाम पर आप को वोट करें। इस बारे में लोगों को समझाने के लिए पार्टी तीन दिन की मुहिम चलाएगी। इसके तहत हर विधान सभा क्षेत्र में करीब 5000 कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लगाया गया है। आप कार्यकर्ता अगले तीन दिनों में भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों व मतदाताओं से बातचीत करेंगे। मुहिम में लगे सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह दूसरी पार्टी के कम से कम तीन समर्थकों को आप को वोट करने के लिए राजी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के डर से भाजपा में बौखलाहट
संजय सिंह ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा को अपनी हार साफ दिखने लगी है। इससे भाजपा नेता बौखला गए हैं। हार के डर से कई नेता ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। संजय सिंह ने बताया कि कि भाजपा सांसद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकी कहते हैं तो एक मुख्यमंत्री ने बंदर तक कहा। यूपी के मुख्यमंत्री ने तो उनकी बीमारी तक मजाक उड़ाया। उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा मुख्यमंत्री कोे आतंकी मानती है तो उन्हें गिरफ्तार करे और जेल में डाल कर दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed