फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP woman worker slapped on AAP leader Sanjay singh in DELHI road show

आप नेता संजय सिंह को महिला कार्यकर्ता ने सरेआम जड़ा थप्पड़

Mon, 03 Apr 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
AAP woman worker slapped on AAP leader Sanjay singh in DELHI road show
aap leader sanjay singh - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर आप की एक महिला कार्यकर्ता ने रविवार को रोड शो कर रहे आप नेता संजय ‌सिंह को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया। तिलक नगर की रहने वाली सिमरन बेदी नाम की एक महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह पर टिकट के बदले पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोपी महिला कार्यकर्ता ने पार्टी नेता और जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह कालरा, संजय सिंह और विधायक जरनैल सिंह पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। बेदी का आरोप है कि उसके पति ने अरविंद केजरीवाल के सामने पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो क्लिप भी सामने पेश किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बिना जांच के ही केजरीवाल ने ऑडियो क्लिपिंग को फर्जी करार दे दिया, जिससे आहत होकर उसे ये कदम उठाना पड़ा।

संजय सिंह को रोड शो रद्द करना पड़ा

AAP woman worker slapped on AAP leader Sanjay singh in DELHI road show
simran bedi - फोटो : अमर उजाला

थप्पड़ मारने की घटना के बाद हंगामा हुआ और संजय सिंह को रोड शो रद्द करना पड़ा। सिमरन ने बताया कि वो कई साल से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। 

उनका आरोप है कि उन्होंने दिल्ली, पंजाब, गोवा के अलावा काफी जगह अपने पति के साथ पार्टी के लिए खूब मेहनत की लेकिन, जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उनसे पैसे मांगे गए और संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मिलने से भी मना कर दिया। 

बता दें कि एमसीडी चुनाव के टिकटों के बटवारे को लेकर काफी दिनों से कलह चल रही है। ये कलह पाटियों में अंदरूनी तरह से भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed