{"_id":"5c911586bdec2214031bbd13","slug":"aap-will-complain-rafale-and-sahara-birla-diary-in-front-of-new-lokpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए लोकपाल के समक्ष राफेल और सहारा बिरला डायरी मामले की शिकायत करेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए लोकपाल के समक्ष राफेल और सहारा बिरला डायरी मामले की शिकायत करेगी आप
Tue, 19 Mar 2019 09:45 PM IST
Vikas Kumar
भाषा/नई दिल्ली
भाषा/नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकपाल की नियुक्ति के फैसले को देर से किया गया केंद्र सरकार का अच्छा फैसला बताते हुए कहा है कि पार्टी नवनियुक्त लोकपाल के समक्ष राफेल और सहारा बिरला डायरी मामले की शिकायत करेगी।
विज्ञापन
आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में लोकपाल की नियुक्ति करने की पहल की है। देश की जनता के लिए यह खुशी की बात है कि अब भ्रष्टाचार पर निष्पक्षता से कार्रवाई हो सकेगी, लेकिन उससे बड़ा सवाल भाजपा की मंशा पर उठता है कि आखिर इस काम में पांच साल क्यों लगे।
विज्ञापन
राय ने कहा कि लोकपाल कानून लागू करने के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के फलस्वरूप तत्कालीन संप्रग सरकार ने लोकपाल बनाने पर सहमति जताई थी। लेकिन बाद में कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार इससे मुकर गई और जनता ने उस सरकार को चुनाव में शिकस्त दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकपाल के गठन का जनता से वादा कर सत्तारूढ़ हुई भाजपा ने भी इस काम में पांच साल लगा दिए। इसलिए मोदी सरकार के लिए यह कोई उपलब्धि नहीं बल्कि शर्मनाक है। राय ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति के बाद ‘आप’ राफेल घोटाला और सहारा बिरला डायरी मामले की शिकायत करेगी।