फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP warns BJP, case may goes in election commission.

मीटर डाउन होते ही होंगे पीएम मोदी के 'दर्शन'

Mon, 24 Nov 2014 08:07 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
AAP warns BJP, case may goes in election commission.

दिल्ली में बेशक अभी चुनाव आचार संहिता लागू नहीं हैं लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को चुनाव आयोग में ले जाने की चुनौती दी है। आप का आरोप है कि एनडीएमसी इलाके के फुटपाथ को जहां भगवा रंग में रंगा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, ऑटो के मीटर चलते और बंद होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखती है। आप नेता आशुतोष का कहना है कि यह पद के दुरुपयोग का मामला बनता है। पार्टी इसकी शिकायत पहले चुनाव आयोग में करेगी। राहत न मिलने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन

लगाया पद के गलत इस्तेमाल का आरोप

AAP warns BJP, case may goes in election commission.

आप का कहना है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन होने के बावजूद भाजपा आम लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आम लोगों की जान तक से खिलवाड़ किया जा रहा है। एनडीएमसी इलाके में जिस रंग से फुटपाथ की पोताई हो रही है, उसकी दृश्यता एकदम कम है।

घने कुहरे में इससे वाहन चालकों को बड़ी मुसबीत होने जा रही है। इसके अलावा ऑटो के मीटर में हेरफर हो रहा है। इसमें एक डिवाइस लगाई गई है, जिससे मीटर ऑन करते और मीटर डाउन करते ही प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखती है। इसके अलावा आप के पोस्टर-बैनर को लक्ष्य करके फाड़ा जा रहा है।

पार्टी का आरोप है कि इन मामलों में केंद्र सरकार अपने पद का दुरूपयोग कर रही है। अगर इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। वहां से राहत न मिलने पर अदालत में अर्जी डाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed