{"_id":"638056d85b8044357c5c9418","slug":"aap-vs-bjp-manoj-tiwari-retaliated-sandeep-bhardwaj-did-not-kill-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल: मनोज तिवारी ने 'आप' को घेरा- सिसोदिया की गिरफ्तारी और केजरीवाल के खिलाफ साजिश, कर रहे कंफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल: मनोज तिवारी ने 'आप' को घेरा- सिसोदिया की गिरफ्तारी और केजरीवाल के खिलाफ साजिश, कर रहे कंफ्यूज
Fri, 25 Nov 2022 11:17 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:17 AM IST
सार
आप कार्यकर्ता की मौत पर मनोज तिवारी ने कहा कि संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या हुई है। इस केस में उच्चस्तरीय जांच हो। न्यायिक जांच हो। संदीप भारद्वाज की हत्या की तह में जाना पड़ेगा। लोगों को जवाब मिलना चाहिए।
विज्ञापन
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की बात करते हैं, सिसोदिया हत्या की बात करते हैं। दोनों में क्या चल रहा है। ये कन्फ्यूज कर रहे हैं। इन लोगों को सड़क पर सुरक्षा देना जरूरी है। अगर इस प्रकार से कट्टर ईमानदारी की बात करने के बाद भ्रष्टाचार और टिकटों की बिक्री और लोगों को मौत के कगार तक पहुंचाने की प्रतिक्रिया आएंगी तो भारतीय जनता पार्टी चुप रह के तमाशा नहीं देख सकती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ केजरीवाल की सुरक्षा के लिए चिंता जताई थी। उनके विधायक पीटे जा रहे हैं और पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो चुकी है। मेरे लिए चिंता का विषय है। हत्या और हत्या की धमकी की स्क्रिप्ट बहुत पुरानी है। सिर्फ साल बदलते हैं, उनके आरोप समान रहते हैं।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता की मौत पर मनोज तिवारी ने कहा कि संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या हुई है। इस केस में उच्चस्तरीय जांच हो। न्यायिक जांच हो। संदीप भारद्वाज की हत्या की तह में जाना पड़ेगा। लोगों को जवाब मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में भाजपा मांग करती है कि संदीप भारद्वाज की मौत को आत्महत्या का रूप दिया गया है। कई लोगों के द्वारा आत्महत्या तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। सभी एजेंसी तक बात पहुंचे, जो केस में जांच करें। उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे। टिकट के दावेदार थे। जिस प्रकार के प्रमाण, साक्ष्य आ रहे हैं। ये आत्महत्या नहीं लगती।
मनोज तिवारी के आरोपों को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि आप मौत को टिकट से नहीं जोड़ सकते। यह गलत बात है।