{"_id":"5ccf0a37bdec22073706bcb1","slug":"aap-to-file-formal-complaint-in-case-of-cm-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी आप
Sun, 05 May 2019 09:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ये मैसेज देना चाहती है कि अगर कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करे, यहां तक कि उनकी हत्या भी कर दे तो भी वह साफ बचा लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले शख्स को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि पुलिस ये कह रही है कि उनके पास शिकायत नहीं की गई। इसका मतलब बीजेपी, दिल्ली पुलिस के माध्यम से मैसेज देना चाहती है कि अगर कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करे, यहां तक कि उनकी हत्या भी कर दे तो भी वह साफ बचा लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने ये साफ संदेश दिया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि इसलिए आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम औपचारिक रूप से शिकायत करेंगे। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 मई, सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास इस पूरी मामले की शिकायत लेकर जाएंगे।
विज्ञापन