{"_id":"3451322668a673ab2e5e9fb59823c5da","slug":"aap-to-contest-loksabha-polls-under-kejriwal-s-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के नेतृत्व में लड़ेंगे LS चुनाव: योगेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के नेतृत्व में लड़ेंगे LS चुनाव: योगेंद्र यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अपने उसूलों पर चलती रहेगी। योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने मुकेश अंबानी को बचाने के लिए जन लोकपाल बिल का समर्थन नहीं किया और उसके पीछे कई तरीके के बहाने बनाए जा रहे हैं।
संवाददाताओं के पूछे जाने पर योगेंद्र यादव ने बताया कि केजरीवाल के इस्तीफे को उप राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के भारी विरोध के बाद सरकार जन लोकपाल बिल को विधानसभा में पेश भी नहीं कर पाई। जिसके बाद रात को केजरीवाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति और दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को भेज दिया।
विज्ञापन