फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP targeted the government over the queues for Pink Passes

Delhi NCR News: पिंक पास की कतारों को लेकर आप ने सरकार पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज का आरोप- मुफ्त बस सफर को आसान बनाने के बजाय महिलाओं की बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक पास अनिवार्य किए जाने के बाद जगह-जगह लग रही कतारों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले से मिल रही सुविधा को सरल बनाने के बजाय महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ा दी है।
भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि पहले दिल्ली में महिलाएं बिना किसी पास के बसों में मुफ्त सफर कर सकती थीं, लेकिन अब पिंक पास की व्यवस्था के कारण उन्हें लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई महिलाएं घंटों लाइन में लगने के बावजूद पास नहीं बनवा पा रही हैं।
विज्ञापन

आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों के लिए आसान प्रक्रियाओं को जटिल बना दिया है। उन्होंने नोटबंदी, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और एलपीजी सिलेंडर के लिए कथित कतारों का उदाहरण देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को सुविधा देने के बजाय उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसआईआर का हवाला देते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे वे पिंक पास की सुविधा से वंचित हो गईं। उन्होंने दिल्ली आने-जाने वाली दूसरे राज्यों की महिलाओं को लेकर भी सवाल उठाया। भारद्वाज के मुताबिक उत्तर प्रदेश और हरियाणा से नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत के रास्ते दिल्ली आने वाली महिलाओं को भी पिंक पास की व्यवस्था के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed