फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP targeted Center on resignation of Election Commissioner Goyal in Delhi

Delhi: चुनाव आयुक्त गोयल के इस्तीफे पर 'आप' ने केंद्र पर साधा निशाना, अतिशी बोलीं- भाजपा बताए वजह

Sun, 10 Mar 2024 08:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

आप नेता आतिशी ने कहा कि उनको भाजपा ने नियुक्त किया था और उनकी नियुक्ति का बचाव करने के लिए केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले त्यागपत्र की क्या वजह है?

विज्ञापन
AAP targeted Center on resignation of Election Commissioner Goyal in Delhi
आतिशी और चुनाव आयुक्त - फोटो : Self

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के त्यागपत्र पर सवाल खड़ा किया है। इतना ही नहीं, इस मामले में आप ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। आप नेता आतिशी ने कहा कि उनको भाजपा ने नियुक्त किया था और उनकी नियुक्ति का बचाव करने के लिए केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले त्यागपत्र की क्या वजह है? पूरे देश का एक ही सवाल है कि केंद्र सरकार ने चुनावों में ऐसी क्या हेराफेरी करने को कह दिया, जिसे उनका अपना व्यक्ति भी न कर सका और त्यागपत्र देना ज्यादा बेहतर समझा।

विज्ञापन

 

पार्टी मुख्यालय में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने सवाल किया कि जिस तरह अनिल मसीह से चंडीगढ़ मेयर चुनावों में चोरी करवाने की कोशिश की गई, क्या अरुण गोयल को भी ऐसा ही कुछ करने के लिए कहा जा रहा था? उनके त्यागपत्र के बारे में भाजपा पूरे देश को बताए, क्योंकि अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था। अरुण गोयल को वीआएस लेने के 24 घंटे के अंदर चुनाव आयुक्त बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed