फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP supporter want his car back from kejriwal

नाराज समर्थक ने केजरीवाल से कहा, 'वापस करो मेरी कार'

Tue, 07 Apr 2015 02:57 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
AAP supporter want his car back from kejriwal

नेताओं पर से जनता का भरोसा उठना कोई नई बात नहीं है लेकिन प्रचंड बहुमत से आने के एक महीने के बाद ही अगर समर्थक पार्टी को दिया अपना चंदा वापस मांगने लगें तो बात जरूरी चौंकाती है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में चल रहा आपसी घमासान अब किसी से छुपा नहीं है लेकिन इसका सबसे बुरा असर उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पड़ रहा है जिन्होंने देश विदेश में रहने के बावजूद पार्टी पर भरोसा किया और उसे हर संभव मदद दी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के ऐसे ही एक समर्थक ने अरविंद केजरीवाल को दी वैगन कार उनसे वापस मांगी है। पिछले चुनाव तक यह नीली वैगन कार अरविंद केजरीवाल की पहचान बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के साथ कहा वापस करो सारा पैसा

आप में चली रही गुटबाजी और खींचतान से परेशान कुंदन ने केवल अपनी कार ही नहीं बल्कि वह सारा पैसा भी पार्टी से वापस मांगा है जो उन्होंने और उनकी पत्नी श्रद्घा ने आप को सहयोग के तौर पर दिया था।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कुंदन ने कहा कि नीले रंग की वैगन आर कार मेरी पत्नी श्रद्घा के नाम से है। चूंकि वह कार हमारे इस्तेमाल में नहीं थी इसलिए हमने उसे पार्टी को डोनेट करने का मन बनाया।

कुंदन ने यह भी कहा कि शुरु में कार को पार्टी को देने के बारे में उनके मन में थोड़ी शंका थी लेकिन निर्भया कांड के बाद पार्टी की सक्रीयता को देखते हुए उन्होंने कार डोनेट करने का मन बना लिया।

केजरीवाल ने किसी और को गिफ्ट कर दी कार

कुंदन ने बताया कि कार डोनेट करने के फैसले के बाद जनवरी 2013 को खुद अरविंद केजरीवाल ने उनसे बात की थी और पार्टी ने लिखित तौर पर इसकी सहमति भी थी। तीन जनवरी को कार कुंदन के द्वारका स्थित घर से ले जाई गई।

कुंदन ने अपनी कार वापस लेने के संबंध में आप नेता दिलीप पांडे को ईमेल कर बता दिया है। हालांकि फरवरी में हुए चुनाव के बाद से केजरीवाल इनोवा कार इस्तेमाल कर रहे हैं।

माना जाता है कि वैगन आर कार उन्होंने रोहतक के एक उम्मीदवार को दे दी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी में चल रहे आपसी घमासान का असर उनके चंदे पर पड़ा है और पिछले 15 दिनों में इसमें भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed