मोदी के तीखे हमलों पर 'आप' ने किया करारा पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीखे हमलों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, रैली में पूरी भाजपा घबराई दिख रही थी।
दिल्ली भाजपा का न तो कोई नेता है, न ही एजेंडा। भाजपा का कोई संगठन भी नहीं है। सभी नेता आपस में लड़ रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के निजी हमलों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं जो भी हूं, लेकिन 49 दिनों में मेरी सरकार ने इतना काम किया था, जिसका एक हिस्सा भी मोदी सरकार सात महीने में नहीं कर सकी। हालांकि, केजरीवाल ने मोदी की तरफ से किए गए निजी हमलों का जवाब नहीं दिया।
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री समेत रामलीला मैदान में मौजूद भाजपा के किसी भी नेता आप सरकार के 49 दिनों के कामों पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश से बड़े-बड़े वादे किए थे।
सरकार बन गई तो सब कुछ भूल गए
सरकार बनते ही सब भूल गए। सात महीने बाद तो उस पर चर्चा तक नहीं की। अब नए-नए शिगूफे छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री एक बल्ब लेकर आए हैं, जिससे दिल्लीवालों का साल में तीस सौ रुपये बचेगा। जबकि चुनाव में तीस फीसदी बिजली सस्ती करने का वादा किया था। पूर्ण राज्य के चुनावी वादे को तो पूरी तरह भूल ही गए।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने चुनावी वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी। लेकिन सात महीनों में रंगपुरी, वसंतकुंज, ओखला, वजीराबाद में झुग्गियां तोड़ी गईं।
रैली में प्रधानमंत्री ने नया शिगूफा छोड़ा कि 2022 तक सबको मकान देंगे। केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या ठंड में सिकुड़ रहे वसंत कुंज, ओखला के लोग सात तक इंतजार करेंगे। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि उन्हें आज क्या मिल रहा है।
‘प्रधानमंत्री ने झूठ बोला’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रैली में सबसे बड़ा झूठ सरकार कर्मचारियों के सेवानिवृत्त की उम्र पर बोला है। हरियाणा सरकार का 26 नवंबर का एक आर्डर दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्र्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की उम्र 60 से 58 साल करने का ऑर्डर जारी कर दिया है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने भी इसी तरह का ऑर्डर तैयार किया है। दिल्ली चुनाव के बाद इसे जारी करने की योजना है।
इसके अलावा केजरीवाल ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अनधिकृत कॉलोनियों के मामले में दूसरा झूठ बोला। संसद में इससे जुड़ा कोई बिल पास न होने के बावजूद शाह ने इसका दावा कर दिया।
महिला सुरक्षा को भूल गई भाजपा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा को भूल गई है। इसकी जगह महिलाओं के खिलाफ लगातार बयान आ रहे हैं। भाजपा का कोई नेता कह रहा है कि चार बच्चे पैदा करो, कोई मोबाइल न रखने, नौकरी न करने, जींस न पहनने का तुगलकी फरमान भी सुना रहा है।
‘अन्ना जी के आंदोलनन को किया अपमानित’
केजरीवाल ने कहा कि सात महीने बाद प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी को भ्रष्टाचारमुक्त करने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में पूरा देश पता नहीं कब तक भ्र्रष्टाचार मुक्त होगा।
जबकि आप की सरकार ने 49 दिनों में दिल्ली में भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी थी। या तो भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता या फिर उनकी नीयत साफ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो उसी मैदान से अन्ना जी के आंदोलन को अपमानित किया है, जहां से देशव्यापी आंदोलन खड़ा हुआ था।