फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP' silent on kiran Bedi , Kumar Vishwas aggressive.

किरण पर 'AAP' खामोश, कुमार विश्वास हुए आक्रामक

Fri, 16 Jan 2015 11:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
'AAP' silent on kiran Bedi , Kumar Vishwas aggressive.

आम आदमी पार्टी (आप) बेशक किरण बेदी पर सीधा हमला करने से बच रही हो। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सकारात्मक सियासत करने की अपेक्षा बेदी से कर रहे हों। लेकिन पार्टी नेता कुमार विश्वास शुक्रवार को भी बेदी पर आक्रामक रहे।

विज्ञापन


बेदी को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद क्या वह राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की कोशिश करती रहेंगी। दूसरी तरफ विश्वास ने दावा किया कि भाजपा ने उनसे भी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था लेकिन इसे उन्होंने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद विश्वास ने कहा था कि हमें घर के जयचंदों से ही खतरा है। इस पर बेदी की प्रतिक्रिया रही कि विश्वास अच्छी कविता करते हैं। उनकी ताकत उनकी कविता है, वह कविता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलटवार, सरकारी सम्मेलनों में नहीं सुनी जातीं मेरी कविताएं

'AAP' silent on kiran Bedi , Kumar Vishwas aggressive.

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए विश्वास ने बेदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मेरे साथ अच्छा यह है कि मेरी कविताएं वडोदरा महोत्सव, सैफई महोत्सव और लालकिले के सरकारी कवि सम्मेलनों में नहीं सुनी जातीं।

सरकार चाहें किसी की भी हो लेकिन मेरी कविता सुनने की हिम्मत किसी की नहीं होती। हम तो अन्ना के आंदोलन में कविता करते हैं, दामिनी में जब लोग लाठी खा रहे होते हैं तब कविता करते हैं।

विश्वास ने बेदी को याद दिलाया कि कभी उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। वह चाहे गुजरात दंगों की बात हो, राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने का मामला हो, काला धन वापसी व कोयला घोटाले का सवाल हो।

तंज कसते हुए विश्वास ने कहा कि अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। उम्मीद है कि अब भी वह आरटीआई का सवाल उठाएंगी। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप बिना किसी का नाम लिए दिल्ली में सकारात्मक मुद्दों के जरिए सियासी लड़ाई लड़ रही है। बेदी को सकारात्मक तरीके से काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed