फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP secretary Dilip Pandey and 2 party workers get bail

AAP नेता दिलीप पांडे को मिली जमानत

Tue, 22 Jul 2014 02:27 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
AAP secretary Dilip Pandey and 2 party workers get bail

दिल्ली में भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे को साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट ने आप प्रवक्ता के साथ गिरफ्तार किए गए आप कार्यकर्ता जावेद खान और राम कुमार को भी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को इन्हें जामिया नगर में पोस्टर लगाकर सामाजिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में गुनाह कबूल करने का मिला फायदा

AAP secretary Dilip Pandey and 2 party workers get bail

भड़काऊ पोस्टर लगाने के मामल में अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुई इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया ‌था और अगली सुवाई की तारीख 2 अगस्त तय की थी।

लेकिन आप नेताओं को गुनाह कबूल का फायदा मिला और सोमवार को उनको जमानत मिल गई। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी इन्हें रिहा करने के पक्ष में नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक इन ‌दिनों दिल्‍ली के महौल को देखते हुए इन्हें जमानत देना ठीक नहीं होगा। हालांकि कोर्ट में आप नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि अब वह इस तरह की हरकत नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed