फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap said the government is making fun of poor farmers

'गरीब किसानों का मजाक उड़ा रही केंद्र सरकार'

Fri, 10 Apr 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Apr 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
aap said the government is making fun of poor farmers

किसानों के मसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि बेमौसम बारिश से किसान परेशान है। वहीं, यूपी सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। जबकि केंद्र सरकार ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को आप नेता संजय सिंह व कुमार विश्वास ने मीडिया से बात की। संजय सिंह ने कहा कि एक ओर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। इससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर है। यूपी प्रदेश में रोजाना इस तरह के दर्दनाक मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन यूपी सरकार के साथ केंद्र सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी करने पर उतर आई है।
विज्ञापन


संयज सिंह ने कहा कि पिछले साल सूखे में बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के रुप में यूपी सरकार एक, पांच, बीस और दो सौ रुपये का चेक किसानों को भेज रही है। गरीब किसानों का मुआवजे के नाम पर मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार पूरी तरह चुप बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि इससे अच्छा होता कि सरकार इन्हें इतना भी नहीं देती। इससे गरीब किसानों का खून तो नहीं जलता। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पैसा भी भेजा गया था, वह भी किसानों तक नहीं पहुंचा।


इससे शक होता है कि कहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच कुछ सेटिंग तो नहीं हो गई। संजय सिंह ने चेतावनी दी कि 22 अप्रैल को आप किसान आंदोलन शुरू करने जा रही है। अगर सरकार नहीं चेती तो देश भर में आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed