केजरीवाल सरकार का सीलिंग को लेकर BJP पर तंज, कहा,'शुरू से ये झूठ बोल रही भाजपा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में सीलिंग चल रही थी। व्यापारी वर्ग की रोजी-रोटी छिन रही थी तो प्रदेश के सात भाजपा सांसद संसद में चुप्पी साधे बैठे थे।
हमने आवाज उठाई तो अब सीलिंग से राहत के लिए डीडीए की बैठक हो रही है। इससे साफ है कि भाजपा शुरू से झूठ बोल रही थी कि सीलिंग के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है।
शनिवार को मुंडका में कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय सिंह ने यह बातें कहीं।
लोग मुसीबत में होते हैं तो सांसद लापता हो जाते हैं
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग मुसीबत में होते हैं तो सांसद लापता हो जाते हैं। भाजपा शासित एमसीडी दिल्ली में दुकानों को सील कर रही थी और उनके सांसद चुप थे।
आप व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरी। संसद में हमने आवाज उठाई तो अब केंद्र सरकार को राहत लाने बात करनी पड़ रही है। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में भाजपा जनता से झूठ बोल रही है।
वह सीलिंग को लेकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह इतने दिनों तक व्यापारियों को बरगलाने के बजाय यही काम पहले करते तो उन्हें सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता।